17 June 2026

Operating System (OS) क्या है? प्रकार, कार्य और उदाहरण | What is Operating System in Hindi? Complete Guide

 Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम) क्या है? प्रकार, कार्य और उदाहरण – पूरी जानकारी

आाज की इस पोस्ट में हम जानेंगे Operating System (OS) क्या है? इसके प्रकार, कार्य, विशेषताएं और उदाहरणों की पूरी जानकारी हिंदी में जानें। Windows, Linux, Android और macOS के बारे में विस्तार से।

Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम) क्या है?

Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम) क्या है?

Operating System Computer पर चलने वाला सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है। और यह कंप्यूटर में लोड होने वाला पहला प्रोग्राम होता है। जो Computer में Software के रूप में Store रहता है। Operating System Computer के सभी भागों जैसे- Memory, Input, Output तथा Computer से जुड़े सभी Hardware Components को नियंत्रित करता है। Operating System एक System Software होता है। और ऑपरेटिंग सिस्टम के बिना कंप्यूटर बेकार है ।

Popular Operating System- Windows, Android, Macintosh, UNIX, Linux.

Operating System की परिभाषा (Definition of an operating system)

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

"ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर हार्डवेयर को नियंत्रित करता है तथा उपयोगकर्ता और हार्डवेयर के बीच संचार स्थापित करता है।"

Basic Functions of Operating System (ऑपरेटिंग सिस्टम के मूल कार्य)

  1. Processing Management
  2. Memory Management
  3. Input Output Device Management
  4. File Management
  5. Protection and Security
  6. Error Detecting Aids

1. Processing Management

Operating System Computer में चल रहे सभी Programs या Processes की स्थिति पर नजर रखता है और उनकी आवष्यकता के अनुसार साधन उपलब्ध कराने का कार्य करता है। Operating System अपनी Policy (नीति) के अनुसार यह भी तय करता है कि कौन सा साधन किस Process को कितने समय के लिए उपलब्ध कराया जाये और कब साधन उस Process से वापस ले लिया जाये, ताकि सभी Process अपनी Preference (वरीयता) के अनुसार उचित प्रकार से संचालित होते रहे। Operating System के इस कार्य को Processing Management कहा जाता है।

2. Memory Management

Operating system Primary memory को Manage करता है। यह Main memory के प्रत्येक Location का Record रखता है कि कौन सी Location खाली है, या किसको कितनी Memory की आवष्यकता है।

3. Input Output Device Management

एक Operating system अपने सम्बन्धित Drivers के माध्यम से Device संचार का प्रबन्धन करता है। यह तय करता है कि किस प्रक्रिया को Input/output Device कब और कितने समय के लिए प्रयोग में देना है।

4. File Management

एक File System को कुषल या आसान Navigation, और उपयोग के लिए Directory में व्यवस्थित किया जाता है। एक Operating System इस बात पर नजर रखता है कि जानकारी कहाँ Store है।

5. Protection and Security

ऑपरेटिंग सिस्टम user के डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम firewall का इस्तेमाल करता है। फ़ायरवॉल एक security device (सुरक्षा उपकरण) है जिसकी मदद से यूजर के डेटा पर निगरानी रखी जा सकती है। यूज़र के डेटा को और भी ज्यादा सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम Password का उपयोग करता है जिसकी मदद से कोई भी यूजर बिना पासवर्ड के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता।

6. Error Detecting Aids

ऑपरेटिंग सिस्टम त्रुटियों का पता लगाना और कंप्यूटर सिस्टम को खराब से बचने के लिए लगातार जांच करता है और उपयोगकर्ता को बताता है।

Operating System के प्रकार  (Types of Operating System)

Mobile Apps क्या हैं? :- Click Here

1. Single User Operating System (CUI Based) 

वह operating system जिसमें एक समय में केवल एक user ही काम कर सकता है उसे single user operating system कहा जाता है। इसका इस्तेमाल सामान्य रूप से घरो मे रखे Computer के रूप में किया जाता है। ExampleDOS, Windows-3x, Windows 95, 97, 98.

2. Multiuser Operating System (GUI Based)

एक Multiuser Operating System, एक ही Computer पर कई Users को एक साथ कार्य करने की सुविधा देता है। प्रत्येक User को Computer से जुड़ा एक Terminal दे दिया जाता है। इस OS का इस्तेमाल ज्यादातर बड़े उद्योगों, और सरकारी संस्थाओं में किया जाता है। Example- Unix, Linux Etc.

3. Single Tasking Operating System

जो Operating System एक बार में एक Single Task ही Execute कर सकता है (एक समय में एक ही काम कर पाना), उसे Single Task Operating System कहा जाता है। Example- MS.Dos.

4. Multi-Tasking Operating System

जो Operating System एक बार में कई Task Execute कर सकता है, उसे Multitasking Operating System कहा जाता है। आजकल के Operating System Multitasking Operating System है। Example- Windows, Unix, Linux Etc.

5. Real Time Operating System

Real Time Operating System का उपयोग वास्तविक Application के लिए किया जाता है, इसका उपयोग उन अनुप्रयोगों के लिए होता है जहाँ Data Processing का समय निष्चित और छोटी मात्रा में होता है।

Operating System के उदाहरण

  1. Microsoft Windows
  2. Linux
  3. Unix
  4. macOS
  5. Android
  6. iOS

Operating System की विशेषताएँ

  1. User Friendly Interface
  2. Resource Management
  3. Multitasking Support
  4. Security Features
  5. Fast Performance
  6. Device Compatibility

Operating System के फायदे

  1. कंप्यूटर को आसान बनाता है।
  2. हार्डवेयर का बेहतर उपयोग करता है।
  3. मल्टीटास्किंग की सुविधा देता है।
  4. डेटा और फाइलों की सुरक्षा करता है।
  5. सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाता है।

Operating System के नुकसान

  1. कुछ OS महंगे होते हैं।
  2. वायरस और साइबर अटैक का खतरा रहता है।
  3. अधिक संसाधनों की आवश्यकता हो सकती है।

निष्कर्ष

ऑपरेटिंग सिस्टम किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस का सबसे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है। यह हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच पुल का कार्य करता है तथा सिस्टम के सभी संसाधनों को नियंत्रित करता है। Windows, Linux, Android और macOS आज के सबसे लोकप्रिय Operating Systems हैं।

ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech

UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:

  1. ADCA Course Full Information in Hindi
  2. Free PDF Notes Download
  3. ADCA Syllabus & Important Questions
  4. MS Word, Excel, PowerPoint Notes
  5. Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
  6. Practical Files और MCQ Test Papers
  7. Beginner से Advanced Computer Learning
  8. YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा

अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।