22 May 2026

Classification of Computer in Hindi | Types of Computer in hindi

Classification of Computer (कंप्यूटर का वर्गीकरण)

Types of Computer in Hindi – Micro, Mini, Mainframe & Super Computer

कंप्यूटर आज के समय में शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, चिकित्सा, विज्ञान और मनोरंजन जैसे लगभग हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। अलग-अलग कार्यों के अनुसार कंप्यूटर को कई भागों में विभाजित किया गया है। इसी प्रक्रिया को कंप्यूटर का वर्गीकरण (Classification of Computer) कहा जाता है।

Computer को दो तरीके से Classified किया गया है-

  1. डाटा हैंडलिंग क्षमताओं के आधार पर
  2. आकर के आधार पर

Based on data handling capabilities (डाटा हैंडलिंग क्षमताओं के आधार पर)

डाटा हैंडलिंग क्षमताओं के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Analog Computer
  2. Digital Computer
  3. Hybrid Computer

1. Analog Computer - 

एनालॉग कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसके द्वारा भौतिक मात्राओं को मापने के लिए किया जाता है। भौतिक मात्राएं – तापमान, दाब, गति, लंबाई और चौड़ाई आदि होती है। Analog computer का इस्तेमाल पेट्रोल पंप में, वैज्ञानिक कार्यों में, और टेलीफोन लाइन आदि में किया जाता है।

Analog Computer के उदाहरण –

Speedometer यह एक एनालॉग कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल कार की स्पीड को measure (मापने) के लिए किया जाता है।

Auto Gasoline Pump यह पेट्रोल की मात्रा को कैलकुलेट करता है और इसके साथ साथ यह पेट्रोल के मूल्य को भी कैलकुलेट करता है।

Thermometer यह भी Analog Computer है जिसका इस्तेमाल हॉस्पिटल में मरीज के तापमान (temperature) को मापने के लिए किया जाता है।

एनालॉग कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएँ

  1. Continuous data पर कार्य करता है
  2. तेज गति से गणना करता है
  3. माप और नियंत्रण कार्यों में उपयोगी
  4. परिणाम लगभग (Approximate) होते हैं

एनालॉग कंप्यूटर  के उपयोग

  1. मौसम विज्ञान की जानकारी
  2. मेडिकल उपकरणों में उपयोग
  3. पेट्रोल पंप मशीनों में उपयोग
  4. वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग कार्यों में उपयोग किया जाता है

एनालॉग कंप्यूटर  के लाभ 

  1. तेज गणना करते है
  2. Real-time data processing करते है
  3. वैज्ञानिक कार्यों में उपयोगी होते हैं

एनालॉग कंप्यूटर  के हानि

  1. परिणाम पूरी तरह सटीक नहीं होते हैं
  2. डेटा स्टोर करना कठिन होता हैं
  3. Digital Computer की तुलना में कम लोकप्रिय हैं

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer in Hindi) :- Click Here 

2. Digital Computer 

डिजिटल कंप्यूटर किसी भी काम को करने के लिए बाइनरी नंबर (0, 1) का उपयोग करता है क्योंकि यह कंप्यूटर केवल अंकों यानी 0और 1को समझता है। डिजिटल कंप्यूटर के पास स्टोरेज डिवाइस होता है जिसके द्वारा ये बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर करने में सक्षम होते हैं. इनकी प्रोसेसिंग स्पीड भी बहुत तेज होती है और इनका इस्तेमाल दैनिक जीवन में भी किया जाता है। आज के समय में इसका प्रयोग सिर्फ गणितीय कार्य करने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इसका प्रयोग बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है।

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण

  1. Apple Mac
  2. Calculator (कैलकुलेटर (
  3. IBM PC
  4. Digital Clock (डिजिटल घड़ी (
  5. Desktop (डेस्कटॉप (
  6. Laptop (लैपटॉप (

डिजिटल कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएँ

  1. Binary Number System (0 और 1) पर कार्य करता है
  2. बहुत तेज और सटीक गणना करता है
  3. डेटा को स्टोर करने की क्षमता होती हैं।
  4. बड़ी मात्रा में जानकारी को प्रोसेस कर सकता है

डिजिटल कंप्यूटर के उपयोग

  1. शिक्षा
  2. बैंकिंग और व्यापार
  3. ऑफिस कार्य
  4. इंटरनेट और प्रोग्रामिंग
  5. वैज्ञानिक अनुसंधान

डिजिटल कंप्यूटर के लाभ 

  1. परिणाम अधिक सटीक होते हैं
  2. डेटा स्टोर करना आसान
  3. मल्टीटास्किंग की सुविधा होते हैं
  4. उपयोग में आसान होते हैं

डिजिटल कंप्यूटर के हानि

  1. बिजली पर निर्भर होते हैं
  2. वायरस और हैकिंग का खतरा होता है
  3. रखरखाव की आवश्यकता होती हैं।

3. Hybrid Computer- 

हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसे analog और digital कंप्यूटर को आपस में मिलाकर बनाया गया है। हाइब्रिड कंप्यूटर में इन दोनों कंप्यूटरों की कार्य करने की क्षमता होती हैं। इस कंप्यूटर का इस्तेमाल पेट्रोल पम्प, हवाई जहाज, हॉस्पिटल और वैज्ञानिक कार्यों में किया जाता है।

हाइब्रिड कंप्यूटर की मुख्य विशेषताएँ

  1. Analog और Digital दोनों तकनीकों का मिश्रण होता है
  2. तेज और सटीक परिणाम प्रदान करता है
  3. बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस करने में सक्षम होते हैं
  4. Real-time processing में उपयोगी होते हैं

हाइब्रिड कंप्यूटर के उपयोग

  1. अस्पतालों में (ICU और ECG मशीन)
  2. मौसम पूर्वानुमान
  3. वैज्ञानिक अनुसंधान
  4. पेट्रोल पंप मशीनों में
  5. उद्योग और रक्षा क्षेत्र में

हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण

  1. ECG Machine
  2. CT Scan Machine
  3. Petrol Pump Machine
  4. Airplane Control System

हाइब्रिड कंप्यूटर के लाभ

  1. तेज गति और उच्च सटीकता
  2. बड़े डेटा को आसानी से संभाल सकता है
  3. वैज्ञानिक एवं मेडिकल क्षेत्र में उपयोगी

हाइब्रिड कंप्यूटर के हानि

  1. महंगे होते हैं
  2. डिजाइन और रखरखाव कठिन होता है
  3. सामान्य उपयोग के लिए कम उपयोगी होते हैं

Type of Computer Base on Size (आकर के आधार पर)

आकर के आधार पर कंप्यूटर पांच प्रकार के होते हैं।

  1. Micro Computer
  2. Mini Computer
  3. Mainframe Computer
  4. Super Computer
  5. Workstation

1. Micro Computer- 

माइक्रो कंप्यूटर का आकार बहुत ही छोटा होता है इसमें CPU के स्थान पर माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। ये कंप्यूटर वजन में हल्के होते हैं और इनका मूल्य भी कम होता है सबसे पहले Micro Computer का निर्माण 1970 के दशक में हुआ था। दुनिया के पहले माइक्रोकंप्यूटर का नाम माइक्रल था, जिसे Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके बनाया गया था।

माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण –

  1. Desktop Computer
  2. Laptop Computer
  3. Palmtop Computer
  4. Notebook Computer
  5. Tablet Computer

माइक्रो कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ

  1. आकार में छोटा होता है
  2. कम कीमत वाला होता है
  3. व्यक्तिगत कार्यों के लिए उपयोगी होता है
  4. बिजली की कम खपत
  5. उपयोग में आसान होता है

माइक्रो कंप्यूटर के उपयोग

  1. पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास
  2. इंटरनेट चलाने में
  3. गेम खेलने में
  4. ऑफिस कार्य करने में
  5. प्रोग्रामिंग और डिजाइनिंग में

2. Mini Computer

मिनी कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसका आकार ना ज्यादा छोटा होता है और ना ही ज्यादा बड़ा होता है। अर्थात् यह कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा होता है। मिनी कंप्यूटर एक multi-user कंप्यूटर होता है, इसका मतलब यह है कि इसे एक समय में बहुत सारें यूजर इस्तेमाल कर सकते हैं। मिनी कंप्यूटर micro computer से अधिक शक्तिशाली होता है परन्तु यह मेनफ़्रेम और सुपर कंप्यूटर की तुलना में कम शक्तिशाली होती है। इस कंप्यूटर को 1960 के दशक में IBM (इंटरनेशनल बिज़नस मशीन) के द्वारा विकसित किया था। इसमें 2 या 2 से अधिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है।

मिनी कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ

  1. आकार में छोटा होता है
  2. मल्टी-यूजर सिस्टम
  3. अधिक स्टोरेज और प्रोसेसिंग क्षमता
  4. छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए उपयोगी
  5. माइक्रो कंप्यूटर से तेज कार्य करता है

मिनी कंप्यूटर के उपयोग

  1. बैंकिंग कार्यों में
  2. कॉलेज और विश्वविद्यालयों में
  3. छोटे उद्योगों में
  4. डेटा प्रोसेसिंग में
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

3. Mainframe Computer

मेनफ़्रेम कंप्यूटर का आकार बहुत ही बड़ा होता है और इसमें बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर किया जा सकता है। मेनफ्रेम कंप्यूटर में बहुत सारें माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसमें डेटा को प्रोसेस करने की स्पीड बहुत ही अधिक होती है। इसका प्रयोग बड़ी कम्पनियो और सरकारी ऑफिस में अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है और ये कंप्यूटर काफी महंगे होते है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ

  1. बहुत अधिक प्रोसेसिंग क्षमता
  2. बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर करने की क्षमता
  3. एक साथ हजारों उपयोगकर्ताओं को सपोर्ट करता है
  4. अत्यधिक सुरक्षित और विश्वसनीय
  5. लगातार लंबे समय तक कार्य करने में सक्षम

मेनफ्रेम कंप्यूटर  के उपयोग

  1. बैंकिंग सिस्टम में
  2. रेलवे और एयरलाइन रिजर्वेशन में
  3. सरकारी संस्थानों में
  4. बड़ी कंपनियों के डेटा सेंटर में
  5. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग में

मेनफ्रेम कंप्यूटर  के उदाहरण

  1. IBM zSeries
  2. IBM System z
  3. Unisys ClearPath

4. Super Computer 

सुपर कंप्यूटर दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर है जो डेटा को बहुत तेजी से प्रोसेस करता है. इसका  इस्तेमाल वैज्ञानिको और इंजीनियरो के द्वारा बहुत सारें कार्यो के लिए किया जाता है जैसे :- मौसम की जानकारी के लिए, परमाणु ऊर्जा की रिसर्च करने के लिए के लिए। सुपर कंप्यूटर का size बहुत बड़ा होता है इसे रखने के लिए पूरे एक कमरे की आवश्यकता होती है. Super Computer को हिंदी में ‘महासंगणक’ कहा जाता है। विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर Cray रिसर्च कंपनी द्वारा 1976 में Cray-1 विकसित किया गया था। भारत का पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 8000 है।

सुपर कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ

  1. अत्यधिक तेज प्रोसेसिंग क्षमता
  2. लाखों–करोड़ों गणनाएँ प्रति सेकंड करने की क्षमता
  3. बहुत बड़ी मेमोरी और स्टोरेज
  4. उच्च स्तर की तकनीक का उपयोग
  5. जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम

सुपर कंप्यूटर के उपयोग

  1. मौसम पूर्वानुमान में
  2. अंतरिक्ष अनुसंधान में
  3. वैज्ञानिक शोध में
  4. परमाणु परीक्षण और रक्षा क्षेत्र में
  5. मेडिकल रिसर्च और AI में

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण

  1. IBM Summit
  2. Fujitsu Fugaku
  3. PARAM 8000
  4. Cray-1

5. Workstation 

वर्कस्टेशन कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसमें सामान्य कंप्यूटर की तुलना में अधिक प्रोसेसिंग पावर होती है। इसमे एक तेज माइक्रोप्रोसेसर होता है, जिसमें बड़ी मात्रा में रैम और हाई स्पीड ग्राफिक एडॉप्टर होता है जो कार्य करने की स्पीड बढ़ाता है। वर्कस्टेशन कंप्यूटर का उपयोग विडिओ एडिटिंग, 3D Animation, Software development तथा Desktop Publication जैसे कार्यों को करने के लिए किया जाता है।

वर्कस्टेशन कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ

  1. उच्च प्रोसेसिंग क्षमता
  2. बड़ी RAM और स्टोरेज
  3. बेहतर ग्राफिक्स क्षमता
  4. मल्टीटास्किंग में सक्षम
  5. लंबे समय तक लगातार कार्य करने योग्य

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उपयोग

  1. ग्राफिक डिजाइनिंग
  2. वीडियो एडिटिंग
  3. 3D Animation
  4. इंजीनियरिंग और CAD कार्य
  5. वैज्ञानिक अनुसंधान

वर्कस्टेशन कंप्यूटर के उदाहरण

  1. Dell Precision Workstation
  2. HP Z Series
  3. Lenovo ThinkStation

कंप्यूटर वर्गीकरण का महत्व

  1. विभिन्न कार्यों के लिए सही कंप्यूटर का चयन आसान होता है
  2. कार्य क्षमता बढ़ती है
  3. समय और लागत की बचत होती है

निष्कर्ष

कंप्यूटर का वर्गीकरण हमें यह समझने में मदद करता है कि कौन-सा कंप्यूटर किस कार्य के लिए उपयुक्त है। Analog, Digital, Hybrid, Micro, Mini, Mainframe और Super Computer सभी का उपयोग अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाता है।

ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech

UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:

  1. ADCA Course Full Information in Hindi
  2. Free PDF Notes Download
  3. ADCA Syllabus & Important Questions
  4. MS Word, Excel, PowerPoint Notes
  5. Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
  6. Practical Files और MCQ Test Papers
  7. Beginner से Advanced Computer Learning
  8. YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा

अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।