23 May 2026

Generation of Computer in Hindi | कंप्यूटर की पीढ़ियां और उनका विकास – पूरी जानकारी हिंदी में

Generation of Computer (कंप्यूटर की पीढियां)

Generation of Computer (कंप्यूटर की पीढ़ियां) – पूरी जानकारी हिंदी में
कंप्यूटर के विकास को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है, जिन्हें कंप्यूटर की पीढ़ियां (Generations of Computer) कहा जाता है। प्रत्येक पीढ़ी में नई तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे कंप्यूटर अधिक तेज, छोटे और शक्तिशाली बने। पिछले कुछ वर्षों में कंप्यूटर में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। इन परिवर्तनों को विभिन्न पीढ़ियों में वर्गीकृत किया गया है, जो पांच प्राकर की है-:

  1. First Generation (1940-1956)
  2. Second Generation (1956-1963)
  3. Third Generation (1964-1971)
  4. Fourth Generation (1971-1980)
  5. Fifth Generation (1980- Present)

First Generation of Computer (1940-1956)

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किया गया। वैक्यूम ट्यूब का आविष्कार जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ने 1904 में किया था। इस जनरेशन के कंप्यूटर में इनपुट के लिए पंच कार्ड और पेपर टेप के का उपयोग किया गया ये सबसे शुरुआती प्रकार के कंप्यूटर थे और काफी बड़े थे, बहुत अधिक बिजली की खपत करते थे और बहुत अधिक गर्मी पैदा करते थे। इसलिए ठंडा रखने के लिए Air Conditioning (AC) की ज़रूरत पड़ती थी।

इस पीढ़ी के कुछ कंप्यूटरों के नाम इस प्रकार हैं जिसमें वैक्यूम ट्यूब टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था-ENIAC, EDVAC, UNIVAC-1, UNIVAC-2, IBM-701, IBM-650

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. आकार बहुत बड़ा था
  2. अधिक बिजली की खपत
  3. बहुत गर्मी उत्पन्न करते थे
  4. मशीन भाषा (Machine Language) का उपयोग
  5. गति धीमी थी

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण

  1. ENIAC
  2. EDVAC
  3. UNIVAC-I

Second Generation of Computer (1956-1963)

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी में ट्रांजिस्टर ने वैक्यूम ट्यूब का स्थान ले लिया। ट्रांजिस्टर का आविष्कार William Shockley ने 1947 में किया था।  ट्रांजिस्टर वैक्यूम ट्यूब की तुलना में छोटे, तेज, सस्ते और अधिक विश्वसनीय थे।ट्रांजिस्टर के कारण कंप्यूटर का साइज पहली पीढ़ी के मुकाबले छोटा हो गया। ट्रांजिस्टर के आने के बाद कंप्यूटर के क्षेत्र में काफी ज्यादा विकास हुआ।इस पीढ़ी में असेंबली लैंग्वेज और हाई-लेवल लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता था।

इस पीढ़ी के कुछ कंप्यूटरों के नाम इस प्रकार हैं- IBM 1620, IBM 1401, IBM 7094, CDC 1604, CDC 3600, UNIVAC 1108

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. आकार छोटा हुआ
  2. कम बिजली खर्च
  3. अधिक विश्वसनीय
  4. Assembly Language का उपयोग
  5. गति में सुधार

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण

  1. IBM 1401
  2. IBM 7094
  3. CDC 1604

Third Generation of Computer (1964-1971) 

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी में ट्रांजिस्टर की जगह IC (इंटीग्रेटेड सर्किट) का इस्तेमाल किया जाता था। इंटीग्रेटेड सर्किट का आविष्कार Jack Kilby ने 1959 में किया था। IC एक तरह की चिप है जो कि सिलिकॉन से बनी हुई होती है। इसलिए इसको सिलिकॉन चिप भी कहा जाता है। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर की काम करने की स्पीड पिछले दोनों पीढ़ियों के कंप्यूटर से बेहतर थी। Integrated Chip (IC) आने के कारण कंप्यूटर का साइज काफी छोटा हो गया था। इसके साथ साथ मैमोरी की क्षमता भी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इस पीढ़ी में हाई लेवल लैंग्वेज जैसे किCobol, Pascal आदि का use किया जाता था। इसलिए इनमे इनमें प्रोग्रामिंग करना आसान था।

इस पीढ़ी के कुछ कंप्यूटरों के नाम इस प्रकार हैं- IBM-360 series, Honeywell-6000 series, PDP (Personal Data Processor), IBM-370/168, TDC-316

Classification of Computer (कंप्यूटर का वर्गीकरण) :- Click Here

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. आकार और छोटा हुआ
  2. गति अधिक तेज
  3. कम गर्मी उत्पन्न
  4. Operating System का उपयोग
  5. Maintenance कम

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण

  1. IBM 360
  2. PDP-8
  3. Honeywell-6000

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

Fourth Generation of Computer (1971-1980) 

कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी में IC की जगह माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। माइक्रोप्रोसेसर में बहुत सारे LSI (Large Scale Integration) और VLSI (Very Large Scale Integration) तकनीक का इस्तेमाल किया गया चौथी पीढ़ी आने के बाद कंप्यूटर और भी ज्यादा आधुनिक हो गए इस पीढ़ी के आते ही कंप्यूटर के काम करने की क्षमता और speed दोनों ही बढ़ गई। इस पीढ़ी के कंप्यूटर हाई लेवल लैंग्वेज जैसे किC, C++ आदि को सपोर्ट करते हैं। इसी पीढ़ी के दौरान MS-DOS  और MS Windows जैसे Operating System विकसित किए गए।

इस पीढ़ी के कुछ कंप्यूटरों के नाम इस प्रकार हैं- IBM 4341, DEC 10, STAR 1000, PUP 11.

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. बहुत छोटे आकार
  2. High Speed Processing
  3. GUI आधारित सिस्टम
  4. इंटरनेट और नेटवर्किंग सुविधा
  5. कम लागत

चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण

  1. IBM PC
  2. Apple Macintosh
  3. Desktop Computer

Fifth Generation of Computer (1980- Present)

पांचवीं पीढ़ी में AI (Artificial Intelligence) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान समय में कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी चल रही है। इस पीढ़ी में हाई लेवल लैंग्वेज जैसे किC, C++, Java, और .NET आदि का उपयोग किया जाता है। पाँचवी पीढ़ी के कंप्यूटर का इस्तेमाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में, मनोरंजन के क्षेत्र में, और रोबोट बनाने में  किया जाता है। आजकल Game के छेत्र में भी इसका प्रयोग किया जाता है। इन Computers में सबसे ज्यादा Speed पाई जाती है और इनके काम करने की क्षमता भी काफी ज्यादा है। धीरे धीरे कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी को और भी ज्यादा विकसित किया जा रहा है। ताकि यह और भी ज्यादा Advance हो सके। इस पीढ़ी के कुछ कंप्यूटरों के नाम इस प्रकार हैं- Desktop, Laptop, Notebook, Chrome Book, Ultra Book.

पाँचवीं  पीढ़ी के कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. Artificial Intelligence
  2. Voice Recognition
  3. Machine Learning
  4. Natural Language Processing
  5. अत्यधिक तेज गति

पाँचवीं  पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण

  1. AI Robots
  2. Quantum Computer
  3. Smart Assistant Systems

निष्कर्ष

कंप्यूटर की पीढ़ियों ने तकनीक की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। पहली पीढ़ी के बड़े और धीमे कंप्यूटर आज AI आधारित स्मार्ट मशीनों में बदल चुके हैं। आने वाले समय में कंप्यूटर और अधिक बुद्धिमान एवं शक्तिशाली बनेंगे।

ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech

UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:

  1. ADCA Course Full Information in Hindi
  2. Free PDF Notes Download
  3. ADCA Syllabus & Important Questions
  4. MS Word, Excel, PowerPoint Notes
  5. Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
  6. Practical Files और MCQ Test Papers
  7. Beginner से Advanced Computer Learning
  8. YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा

अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।