हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
आज के
डिजिटल युग में कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कंप्यूटर को
सही तरीके से कार्य करने के लिए दो मुख्य चीजों की आवश्यकता होती है – हार्डवेयर
(Hardware) और सॉफ्टवेयर
(Software)। बिना
हार्डवेयर के कंप्यूटर दिखाई नहीं देगा और बिना सॉफ्टवेयर के वह काम नहीं करेगा।
इस लेख में हम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी सरल हिंदी में समझेंगे।
Hardware क्या है?
कंप्यूटर
के Physical Component को Hardware
कहा जाता है या फिर कंप्यूटर के वे पार्ट
जिन्हें हम टच कर सकते हैं। वह सभी हार्डवेयर पार्ट कहलाते हैं। कंप्यूटर में कई अलग-अलग
प्रकार के Hardware Component होते हैं
उन सभी कंपोनेंट को मदरबोर्ड के साथ कनेक्ट किया जाता है जैसे Microprocessor,
Hard Disk, Floppy Disk, Optical Disk, Monitor, Keyboard, Printer etc.
Hardware के उदाहरण
- Keyboard
- Mouse
- Monitor
- CPU
- Printer
- Speaker
- Hard Disk
- RAM
कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्ट को चार भागों में बांटा गया है जो नीचे बताया गया है।
- Input Device
- Output Device
- Storage Device
- Processing Device
1. Input Device (इनपुट डिवाइस)
इनपुट डिवाइस
एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसके द्वारा हम डेटा या निर्देशों (Instructions)
को कम्प्यूटर में Input कराते हैं। इनपुट डिवाइस हमारे द्वारा
दिए गए निर्देशों (Instructions) को कम्प्यूटर तक पहुंचाती हैं। कंप्यूटर में उपयोग होने वाले कई तरह
के इनपुट डिवाइस का उपयोग होता है। जिनका प्रयोग हम कई अलग-अलग तरह से इनपुट देने के
लिए करते हैं कंप्यूटर में प्रयोग होने वाला मुख्य इनपुट डिवाइस Keyboard है जिसका प्रयोग निर्देशों को टाइप करके
देने के लिए किया जाता है।
इनपुट डिवाइस कई प्रकार होते हैं जो कि नीचे दिए गए हैं-
- Keyboard
- Mouse
- Scanner
- Microphone
- Webcam
- Joystick
- Light Pen
- Trackball
- Touchscreen
- Barcode Reader
- Graphics Tablet
- Biometric Scanner
- Digital Camera
- Touchpad
- OCR (Optical Character Reader)
- OMR (Optical Mark Reader)
- MICR (Magnetic Ink Character Reader)
- Gamepad
- Stylus Pen
- Fingerprint Scanner
2. Output Device (आउटपुट डिवाइस)
Output device वह डिवाइस
होता है जो computer से डाटा
को प्राप्त करके उस डाटा को Text, वीडियो और ऑडियो के form (रूप) में बदल देता है। आउटपुट डिवाइस इनपुट डिवाइस का उल्टा होता है। इनपुट
डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर को data भेजा जाता है जबकि आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से डाटा को प्राप्त करता है।
आउटपुट डिवाइस कई प्रकार होते हैं जो कि नीचे दिए गए हैं-
- Monitor
- Printer
- Speaker
- Projector
- Plotter
- Headphones
- LED Display
- LCD Screen
- Sound Card
- GPS Device
- Braille Printer
- Braille Display
- 3D Printer
- Smart TV
- Fax Machine
- Video Card
- VR Headset
- Digital Billboard
- E-book Reader Display
- Audio Recorder Speaker
3. Storage Device
Storage Device वह
उपकरण (Device) होता
है जिसका उपयोग कंप्यूटर में डेटा, जानकारी और फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। जब हम
कंप्यूटर में कोई फोटो, वीडियो,
डॉक्यूमेंट या सॉफ्टवेयर सेव करते
हैं, तो वह Storage
Device में स्टोर होता
है।
Storage Device के उदाहरण
- Hard Disk
- SSD (Solid State Drive)
- Pen Drive
- Memory Card
- CD/DVD
- Blu-ray Disk
- External Hard Disk
4. Processing Device
Processing Device वह उपकरण (Device) होता है जो कंप्यूटर में दिए गए डेटा और निर्देशों को प्रोसेस करके परिणाम (Output) प्रदान करता है। यह कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। जब हम कंप्यूटर में कोई कार्य करते हैं, तो Processing Device उस डेटा को समझकर उसे Process करता है और सही परिणाम देता है।
Processing Device के उदाहरण
- CPU (Central Processing Unit)
- GPU (Graphics Processing Unit)
- Microprocessor
- Motherboard Processor
- Coprocessor
Computer and Latest IT Gadgets :- Click Here
Software क्या है?
Software निर्देशों
और प्रोग्राम का एक समूह होता है बिना सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर कोई भी कार्य नही कर सकता।
सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को निर्देश (instructions) देता है, वह कंप्यूटर को बताता है कि कौन सा कार्य कब और कैसे
करना है। सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए बहुत सारी प्रोग्रामिंग भाषाओँ का इस्तेमाल किया
जाता है जैसे – जावा, C language, .Net, जावास्क्रिप्ट, एंड्राइड और पाइथन आदि।
Software के उदाहरण
- Windows
- MS Word
- Google Chrome
- Photoshop
- VLC Media Player
Types of Software in Hindi – सॉफ्टवेयर के प्रकार
- Application Software
- System Software
Application Software (एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर)
एप्लीकेशन
सॉफ्टवेयर एक ऐसा प्रोग्राम है जिसे यूजर के विशेष कार्यों को पूरा करने के लिए विकसित
किया जाता है। हम अपने मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर में जितने भी app देखते है वह सभी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
के उदहारण है। Application Software को हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन में आसानी install कर सकते हैं और uninstall भी कर सकते हैं।
Type of Application Software (एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर का प्रकार)
- Horizontal Software- ये वे सॉफ्टवेयर होते हैं, जिनका उपयोग सभी Computer User करते हैं। Example- MS. Office, Photoshop, Tally etc.
- Vertical Software- ये वे Software होते हैं, जिनको किसी विशेष संगठन के लिए बनाया जाता है। Example- Finacle, MIBS etc.
- Shareware- इन Software को हमें प्रयोग करने के लिए खरीदना पडता है, लेकिन खरीदने से पहले कुछ दिनों के लिए हमें इनका Trial version दे दिया जाता है। Example- CorelDraw etc.
- Freeware- ये Software Free होते हैं। Example- VLC, Nero etc.
- Open Source Software- ये Software अपने साथ अपना Source Code भी हमें देते हैं, जिससे हम अपनी आवष्यकता के अनुसार उसमें बदलाव कर सकते हैं। Example- Linux, Libreoffice, Google Chrome etc.
- Commercial Software- इन Software को या तो खरीदना पडता है, या फिर लाइसेंस लेना पडता है। Example- Ms. Office, Adobe Photoshop etc.
- Nagware- ये Software Shareware के अंतर्गत आते हैं, इन Software का जब Trial Time समाप्त होने वाला होता है, तब ये Notice देते हैं, कि अब आप इस Software को Purchase कर लिजिए। Example- WinRAR etc.
System Software (सिस्टम सॉफ्टवेयर)
System Software एक ऐसा
सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर को control (नियंत्रित) और मैनेज करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर
का सबसे प्रमुख सॉफ्टवेयर होता है। इसकी मदद से कंप्यूटर start (चालू) होता है। इसके बिना कंप्यूटर start
भी नहीं हो सकता। इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर
के हार्डवेयर और एप्लीकेशन प्रोग्राम को चलाने के लिए विकसित (develop) किया गया है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर
के background में चलता
है और खुद ही कंप्यूटर के सभी कार्यो को मैनेज करता है।
System Software के उदहारण हैं
ऑपरेटिंग सिस्टम, फर्मवेयर,
एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर, डिस्क फॉर्मेटिंग सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर
लैंग्वेज ट्रांसलेटर आदि।
Type of System Software (सिस्टम सॉफ़्टवेयर का प्रकार)
- Operating System- Operating System एक System Software है जो User और Hardware के बीच संवाद स्थापित करने का काम करता है और Application Software को एक Platform Provide करता है साथ में Hardware को भी Control करने का काम करता है।
- Interpreter- Interpreter एक System Software है। यह एक translator होता है, जो High Level Language के प्रोग्राम को Machin Level Language में बदलता है। यह Code को Line by Line Machin Level Language में बदलता है एवं उसको रन करके उसके परिणाम को तुरंत Display करता है। यह Compiler से धीमा होता है। यह मेमोरी में कम जगह को घेरता है। इसमें कोड को repeat करने की आवष्यकता नही होती है।
- Compiler- Compiler एक System Software है। यह एक translator होता है, जो High Level Language के प्रोग्राम को Machine Level Language में बदलता है। और इसके बाद Machine Level Language के कोड को Processing के लिये भेजा जाता है। Processing के बाद जो परिणाम आता है उसे यूजर Language में बदला जाता है। Compiler पूरे Program को एक साथ Machine Code में बदलता है।
- Assembler- Assembler एक System Software है। यह एक translator होता है। जो assembly Language के Program को Machine Language में बदलता है, और Machine Language को Assembly language में बदलता है।
ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech
UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:
- ADCA Course Full Information in Hindi
- Free PDF Notes Download
- ADCA Syllabus & Important Questions
- MS Word, Excel, PowerPoint Notes
- Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
- Practical Files और MCQ Test Papers
- Beginner से Advanced Computer Learning
- YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा
अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :- Click hare
💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now
नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।
UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:
- ADCA Course Full Information in Hindi
- Free PDF Notes Download
- ADCA Syllabus & Important Questions
- MS Word, Excel, PowerPoint Notes
- Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
- Practical Files और MCQ Test Papers
- Beginner से Advanced Computer Learning
- YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा
अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :- Click hare
💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now
नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।
