08 June 2026

Input Device (इनपुट डिवाइस) की पूरी जानकारी हिंदी में

 Input Device (इनपुट डिवाइस) क्या है? – पूरी जानकारी हिंदी में

कंप्यूटर आज हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कंप्यूटर पर काम करने के लिए हमें अलग-अलग प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता होती है। इन्हीं उपकरणों में से एक है Input Device (इनपुट डिवाइस)। इनपुट डिवाइस की मदद से हम कंप्यूटर को डेटा और निर्देश देते हैं ताकि कंप्यूटर सही तरीके से कार्य कर सके।

इनपुट डिवाइस क्या है Definition, Types & Examples in Hindi

इस लेख में हम जानेंगे कि Input Device क्या है, इसके प्रकार, उदाहरण, कार्य और उपयोग क्या हैं।

Input Device की परिभाषा (Definition of an input device)

इनपुट डिवाइस एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसके द्वारा हम डेटा या निर्देशों (Instructions) को कम्प्यूटर में Input कराते हैं। इनपुट डिवाइस हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों (Instructions) को कम्प्यूटर तक पहुंचाती हैं। कंप्यूटर में उपयोग होने वाले कई तरह के इनपुट डिवाइस का उपयोग होता है। जिनका प्रयोग हम कई अलग-अलग तरह से इनपुट देने के लिए करते हैं कंप्यूटर में प्रयोग होने वाला मुख्य इनपुट डिवाइस Keyboard है जिसका प्रयोग निर्देशों को टाइप करके देने के लिए किया जाता है।

Input Device के उदाहरण

  1. Keyboard
  2. Mouse
  3. Scanner
  4. Microphone
  5. Webcam
  6. Joystick

Input Device के मुख्य कार्य

  1. कंप्यूटर को डेटा देना
  2. निर्देश भेजना
  3. यूजर और कंप्यूटर के बीच संपर्क स्थापित करना
  4. डेटा एंट्री को आसान बनाना
  5. कंप्यूटर को नियंत्रित करना

Input Device के प्रकार (Types of Input Device)

Keyboard- की-बोर्ड एक Basic इनपुट डिवाइस है जिसमे यूजर keys की मदद से कंप्यूटर को कमांड देता है। इस डिवाइस में letters, numbers, characters, और functions जैसी key मौजूद होती है जिन्हे Press करके यूजर कंप्यूटर को कमांड देता है। यह सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली इनपुट डिवाइस है एक स्टैंडर्ड की-बोर्ड में 101 से 105 की होती हैं मल्टीमीडिया की-बोर्ड में इससे अधिक की होती हैं।

Keyboard की Keys:

  1. Alphabet Keys
  2. Numeric Keys
  3. Function Keys
  4. Arrow Keys
  5. Special Keys

Mouse (माउस )

माउस एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के तहत कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए किया जाता है माउस में तीन बटन होते हैं लेफ्ट राइट तथा स्क्रोल जिनका प्रयोग इनपुट देने के लिए किया जाता है यह डिवाइस Wire और Wireless तकनीक की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट हो सकते है।

Mouse के उपयोग (Types of Mouse Device)

  1. Click करना
  2. Drag and Drop
  3. Select करना
  4. Drawing बनाना
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

Mouse के प्रकार (Types of Mouse)

Mouse तीन प्रकार होते है-

  1. Optical Mouse
  2. Wireless Mouse
  3. Trackball Mouse

Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)

ऑप्टिकल माउस एक पॉइंटिंग डिवाइस होता है जो कर्सर को move करने के लिए गेंद (ball) के स्थान पर LED light या सेंसर का उपयोग करता है। ज्यादातर ऑप्टिकल माउस की light लाल होती है क्योंकि उसमें जो LED इस्तेमाल होती है वह सस्ती होती है तथा photo detectors लाल प्रकाश के प्रति अधिक sensitive (संवेदनशील) होते है।

Wireless Mouse (वायरलेस)

इस माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए USB cable की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह माउस वायरलेस तकनीक radio, Bluetooth और Wi-Fi की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट होता है।

Trackball Mouse  (ट्रैकबॉल माउस)

इस माउस में cursor या pointer को move करने के लिए ball mechanism का उपयोग किया जाता है। ball mechanism बिलकुल गेंद (ball) की तरह होता है जिसकी मदद से स्क्रीन पर पॉइंटर को move किया जाता है। इस बाल को finger, thump और palm (हथेली) की मदद से किसी भी डायरेक्शन में rotate या move किया जा सकता है।

Joystick (जॉयस्टिक)

जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग gaming में किया जाता है।

Scanner (स्कैनर)

Scanner का प्रयोग physical documents, images आदि को Digital Format में बदलने के लिए किया जाता है। यह Documents को Scan करके उसे Digitally Computer को Send कर देता है।

Scanner के प्रकार (Types of Scanner)

  1. Flatbed Scanner
  2. Handheld Scanner
  3. Drum Scanner

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है? :- Click Here 

OMR (Optical Mark Reader)

OMR (Optical Mark Reader) एक इनपुट डिवाइस है जो कि OMR मशीन के माध्यम से स्कैन की जाती है। इस device का प्रयोग विशेष रूप से परीक्षाओं, सर्वे व अन्य प्रकार के डाटा की जांच करने के लिए किया जाता है।

MICR (Magnetic Ink Character Recognition)

MICR का पूरा नाम Magnetic Ink Character Recognition (मैग्नेटिक इंक करैक्टर रिकग्निशन) होता है। यह एक प्रकार की तकनीक है जिसका इस्तेमाल कागजी दस्तावेजों (documents) को जांचने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल बैंको और संगठनों (organizations) के चेक की जानकारी निकालने के लिए किया जाता है।

Light Pen (लाइट पेन)

यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल टच स्क्रीन कंप्यूटर पर ग्राफिक डिजाइन, टेक्स्ट मैसेजिंग आदि करने के लिए किया जाता है। लाइट पेन से आप बहुत आसानी से ड्रॉइंग कर सकते हैं। इसका पेन जैसा आकार इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान बनाता है।

BCR (Barcode Reader) 

यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग बारकोड की लाइनों में छिपे कोड को पढ़ने के लिए किया जाता है। बारकोड काले रंग की एक खड़ी रेखा होती है, जिसमें बहुत सारी जानकारी छिपी होती है: जैसे उत्पाद का नाम, उत्पाद की कीमत, उत्पाद की कीमत, बैच नंबर, कंपनी का नाम, आदि।

Microphone ( माइक्रोफ़ोन)

माइक्रोफ़ोन एक इनपुट डिवाइस है इसका उपयोग ध्वनि तरंगों को विद्युत तरंगों में बदलने या कंप्यूटर में ध्वनि इनपुट करने के लिए किया जाता है। यह ध्वनि तरंगों को विद्युत संकेत में परिवर्तित करके ध्वनि को कैप्चर करता है, जो डिजिटल या एनालॉग हो सकता है।

Microphone के उपयोग:

  1. Voice Recording
  2. Online Meeting
  3. Video Calling

Webcam (वेबकैम)

Webcam एक कैमरा होता है जो कंप्यूटर में वीडियो Input करता है।

Webcam के उपयोग:

  1. Online Classes
  2. Video Conferencing
  3. Live Streaming

Input Device के फायदे

  1. कंप्यूटर में डेटा एंट्री आसान बनती है।
  2. कार्य की गति बढ़ती है।
  3. Accuracy बढ़ती है।
  4. User-Friendly होते हैं।
  5. कंप्यूटर को नियंत्रित करना आसान होता है।

Input Device के नुकसान

  1. कुछ डिवाइस महंगे होते हैं।
  2. खराब होने पर काम रुक सकता है।
  3. Maintenance की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Input Device कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसके बिना कंप्यूटर को डेटा या निर्देश देना संभव नहीं है। Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone आदि सभी Input Devices हमारे कार्य को आसान और तेज बनाते हैं।
आज के डिजिटल युग में Input Devices का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है।

ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech

UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:

  1. ADCA Course Full Information in Hindi
  2. Free PDF Notes Download
  3. ADCA Syllabus & Important Questions
  4. MS Word, Excel, PowerPoint Notes
  5. Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
  6. Practical Files और MCQ Test Papers
  7. Beginner से Advanced Computer Learning
  8. YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा

अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।

📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :-  Click hare

💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now

नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।