Output Device (आउटपुट डिवाइस) क्या है? – पूरी जानकारी हिंदी में
कंप्यूटर
एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डेटा को प्रोसेस करके उपयोगी जानकारी प्रदान करता है।
जब कंप्यूटर किसी कार्य का परिणाम हमें दिखाता है, तो वह कार्य Output
Device (आउटपुट डिवाइस) की
सहायता से होता है। आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को यूज़र तक
पहुंचाने का कार्य करते हैं।
Output Device की परिभाषा (Definition of an Output Device)
Output device वह डिवाइस
होता है जो computer से डाटा
को प्राप्त करके उस डाटा को Text, वीडियो और ऑडियो के form (रूप) में बदल देता है। आउटपुट डिवाइस इनपुट डिवाइस का उल्टा होता है। इनपुट
डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर को data भेजा जाता है जबकि आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर से डाटा को प्राप्त करता है।
आउटपुट डिवाइस कई प्रकार होते हैं जो कि नीचे दिए गए हैं-
Monitor (मॉनिटर)
मॉनिटर
कंप्यूटर का एक प्रमुख आउटपुट डिवाइस है इसे visual display unit (VDU) भी कहा जाता है। यह एक TV की तरह ही होता है। मॉनिटर
का कार्य यूजर के द्वारा दिए गए इनपुट को प्रदर्शित करना होता है।
Types of Computer Monitors
1. CRT (Cathode Ray Tube)
CRT इसका पूरा नाम Cathode Ray Tube होता है। CRT
Monitor स्क्रीन पर चित्र
को दिखाने के लिए Electronic beam का इस्तेमाल करते है। इस इलेक्ट्रॉनिक बीम के अंदर एक प्रकार की gun
(बंदूक) होती है। जो इलेक्ट्रॉनिक किरणों
को आग लगाने में मदद करती है। जिसके कारण इलेक्ट्रॉनिक किरणे मॉनिटर की सतह पर बार
बार टकराती है। इलेक्ट्रॉनिक किरणों के सतह पर टकराने की वजह से मॉनिटर में अलग-अलग
प्रकार के रंग पैदा होते है और इन्ही रंगो के कारण मॉनिटर में इमेज या वीडियो display
होती है। लेकिन यह एक पुरानी तकनीक है जिसका इस्तेमाल
पुराने कंप्यूटर और टेलीविजन में किया जाता है।
2. LCD (Liquid Crystal Display)
LCD इसका पूरा
नाम Liquid Crystal Display है और यह
दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मॉनिटर है। यह कम जगह लेता है,
कम बिजली लेता है, कम गर्मी पैदा करता है, और पुराने CRT मॉनिटर की तुलना में पतले और हल्के होते
हैं।
3. Led (Light-emitting diode)
Led इसका पूरा
नाम Light-emitting diode है यह
एक फ्लैट स्क्रीन कंप्यूटर मॉनिटर है, जिसे एलईडी डिस्प्ले भी कहा जाता है। यह बहुत पतला और हल्का होने के साथ-साथ
आकार में भी बहुत हल्का होता है। यह अपने प्रकाश स्रोत के रूप में एलईडी के एक पैनल
का उपयोग करता है।
Printer - प्रिंटर
प्रिंटर कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है । यह हमारे डिजिटल फाइल जैसे टेक्स्ट और इमेज को हार्डकॉपी के रूप में परवर्तित करने का काम करता है। इस Printout को हार्ड कॉपी के रूप में जाना जाता है, जो कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है ।
Types of Printer
प्रिंटर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है-
- Impact printer
- Non-Impact printer
1. Impact Printer
इस Printer
का प्रयोग Printing
Document के साथ-साथ Graphics के लिए भी किया जाता है। Impact
Printer ऐसा Printer है जहाँ प्रिंट-हेड,
रिबन-काट्र्रिज और पेपर के बीच एक Physical संपर्क स्थापित किया गया होता है।
इसमें इंक रिबन के प्रयोग से कागज पर Effective (प्रभावी) छपाई होती है।
इम्पैक्ट प्रिंटर कई प्रकार के होते हैं
- Dot Matrix Printer
- Daisy Wheel Printer
- Line Printer
- Chain Printer
- Drum Printer etc.
Dot Matrix Printer
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर एक इंपैक्ट प्रिंटर है जो एक समय में केवल एक अक्षर (character) को ही प्रिंट करता है। इस प्रिंटर में एक head होता है जो चित्रों और अक्षरों को प्रिंट करने के लिए दायें से बाएं और बाएं से दाये घूमता है। यह एक ऐसा प्रिंटर है जो इंकजेट प्रिंटर के समान होता है जो कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) की हजारो बुँदे छिड़कता है। आजकल डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है क्योकि यह उच्च गुणवत्ता (high quality) की चीजों को प्रिंट नहीं कर सकता। वर्तमान समय में इन प्रिंटर का उपयोग पैकेज डिलीवरी कंपनी और ऑटो पार्ट स्टोर में किया जाता है।
Daisy Wheel Printer
इन प्रिंटरों में प्रिन्टिंग के लिए एक प्लास्टिक के पहिए (Wheel) का प्रयोग किया जाता है। इस पहिए
की आकृति गुलबहार फूल (Daisy Flower) के समान होती है, इसलिए इस प्रिंटर को Daisy Wheel Printer कहा जाता है।
Input Device (इनपुट डिवाइस) क्या है? :- Click Here
2. Non-Impact printer
नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर्स Printing में Electrostatic और Inkjet Technology का प्रयोग करते हैं। आमतौर पर Non-impact
printer Impact printer की अपेक्षा
तेज होते हैं।
नॉन प्रिंटर कई प्रकार के होते हैं
- Inkjet Printer
- Thermal Printer
- Laser Printer
- Electromagnetic Printer
- Electrostatic Printer
Inkjet Printer
इंकजेट
प्रिंटर एक नॉन-इंपैक्ट प्रिंटर है जिसमें
कागज को प्रिंट करने के लिए स्याही (ink) की छोटी बूंदों को स्प्रे (spray) किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप
से घरों और ऑफिस में किया जाता है। इस प्रिंटर का इस्तेमाल छोटी सामग्री को प्रिंट
करने के लिए किया जाता है जैसे: - कोई स्कूल प्रोजेक्ट, फोटोकॉपी आदि।
Thermal Printer
थर्मल प्रिंटर
एक ऐसा प्रिंटर है जिसका आविष्कार Jack Kilby के द्वारा किया गया था। यह प्रिंटर कागज पर चीज़ो को
प्रिंट करने के लिए गर्म पिन (hot pins) का इस्तेमाल करता है। अन्य प्रिंटर की तुलना में यह
काफी सस्ते होते है और तेज गति से चीज़ो को प्रिंट करते है। यह चित्रों को प्रिंट करने
के लिए थर्मल पेपर का उपयोग करते है। इस प्रिंटर का उपयोग बड़ी कंपनियों में किया जाता
है क्योकि यह बिना रुके चीज़ो को प्रिंट करने में सक्षम होता है।
Lesser Printer
Laser printer एक नॉन-इंपैक्ट प्रिंटर है जिसमें कागज की स्याही
(paper ink) के स्थान
पर लेजर बीम या light (प्रकाश)
का उपयोग किया जाता है। लेजर प्रिंटर हाई क्वालिटी में चित्रों और text को प्रिंट करता है और यह colorful
(रंगीन) प्रिंटिंग करता है। इसलिए आजकल
इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। यह प्रिंटर तेज गति से प्रिंटिंग करता है
इसलिए इसका इस्तेमाल ज्यादातर उन स्थानों में किया जाता है जहां पर मुख्य रूप से प्रिंटिंग, स्कैनिंग, फोटोकॉपी और फ़ैक्स जैसे कार्यो में किया जाता है।
Plotter
यह एक Output Device है इससे चित्र एवं Graph को Print किया जाता है। इसके द्वारा बैनर, पोस्टर आदि को Print किया जाता है।
यह दो प्रकार के होते है-
- Drum pen plotter
- Flatbed plotter
Projector
Projector एक तरह का output डिवाइस
है जो वीडियो या चित्र को बड़े स्क्रीन या दीवार में display करने में मदद करता है।
Projector के उपयोग
- स्कूल और कॉलेज
- बिजनेस प्रेजेंटेशन
- मूवी थिएटर
Speaker
Speaker एक आउटपुट
डिवाइस है जो Sound (ध्वनि) को उत्पन्न करता है।
Speaker के उपयोग
- संगीत सुनने में
- ऑनलाइन क्लास में
- गेमिंग में
Headphone
Headphone एक आउटपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल आवाज या गानों को सुनने के लिए किया
जाता है।
Output Device की विशेषताएं
- कंप्यूटर के परिणाम को प्रदर्शित करता है।
- यूज़र और कंप्यूटर के बीच संचार स्थापित करता है।
- जानकारी को समझने योग्य बनाता है।
- टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और ग्राफिक्स प्रदान करता है।
Output Device के लाभ
- आउटपुट डिवाइस जानकारी को विजुअल और ऑडियो रूप में प्रस्तुत करते हैं।
- इनकी सहायता से प्रिंटिंग, प्रस्तुति और मनोरंजन आसान हो जाता है।
- कंप्यूटर का परिणाम तुरंत प्राप्त हो जाता है।
Output Device के नुकसान
- कुछ डिवाइस महंगे होते हैं।
- बिजली की आवश्यकता होती है।
- खराब होने पर मरम्मत खर्चीली हो सकती है।
निष्कर्ष
Output Device कंप्यूटर सिस्टम का महत्वपूर्ण भाग है। यह कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा को यूज़र तक पहुंचाने का कार्य करता है। Monitor, Printer, Speaker और Projector जैसे डिवाइस हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं। बिना Output Device के कंप्यूटर का परिणाम देखना या समझना संभव नहीं है।
ADCA Computer Course – UPCISS Prime, & UPCISS Tech
UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:
- ADCA Course Full Information in Hindi
- Free PDF Notes Download
- ADCA Syllabus & Important Questions
- MS Word, Excel, PowerPoint Notes
- Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
- Practical Files और MCQ Test Papers
- Beginner से Advanced Computer Learning
- YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा
अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :- Click hare
💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now
नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।
UPCISS Tech पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको ADCA (Advanced Diploma in Computer Applications) कोर्स की पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी। हमारी वेबसाइट और YouTube चैनल पर कंप्यूटर सीखने से जुड़े आसान नोट्स, वीडियो, प्रैक्टिकल फाइल, MCQ प्रश्न, और फ्री PDF नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस वेबसाइट पर आपको मिलेगा:
- ADCA Course Full Information in Hindi
- Free PDF Notes Download
- ADCA Syllabus & Important Questions
- MS Word, Excel, PowerPoint Notes
- Tally, Photoshop, Internet & Programming Tutorials
- Practical Files और MCQ Test Papers
- Beginner से Advanced Computer Learning
- YouTube वीडियो के माध्यम से आसान सीखने की सुविधा
अगर आप ADCA कोर्स कर रहे हैं या कंप्यूटर सीखना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहाँ सभी जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें।
📥 फ्री PDF नोट्स डाउनलोड करें :- Click hare
💻 कंप्यूटर कोर्स हिंदी में सीखें
🎓 ADCA Exam Preparation Material
▶️ YouTube Computer Tutorials & Tips :- Watch Now
नई कंप्यूटर जानकारी, नोट्स और टेक्नोलॉजी अपडेट के लिए नियमित रूप से विजिट करें।
%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88.webp)